आंध्रप्रदेश में शुरू करें 10 लघु व्यवसाय


हिंदुस्तान का प्रत्येक राज्य अपनी खुबसूरती, संस्कृति, सभ्यता और व्यवसाय के लिए अलग ही पहचान रखते है। भारत के ऐसे ही ख़ूबसूरत राज्यों में से एक आंध्रप्रदेश राज्य भी है। आंध्रप्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। साथ ही आंध्रप्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा समुंद्री तट रखने वाला राज्य है। जिस कारण व्यवसाय की दृष्टि से इस राज्य की महत्वता और अधिक बढ़ जाती है। यदि इस राज्य के विकास की बात करें तो यह भारत के विकसित राज्यों में से एक है जहाँ पर लोगों की भौतिक आवश्यकताओं के साथ साथ उनके व्यवसायों का भी ध्यान रखा जाता है। 


अगर बात करे इस राज्य के लोगों के प्राथमिक व्यवसाय की तो वह कृषि है। यह राज्य चावल उत्पादन में भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है यही कारण है कि इस राज्य को धान के कटोरे के नाम से भी जाना जाता है। चावल उत्पादन में अव्वल होने के साथ ये हिंदुस्तान का ऐसा पहला राज्य है, जिसने औद्योगिक मंजूरी प्राप्त करने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया है। जिस कारण से इस राज्य में बड़े उद्योगों के साथ साथ लघु उद्योगों को भी शुरू करने में आसानी होती है। आज हम इस आर्टिकल में आंध्रप्रदेश राज्य में शुरू किये जाने वाले ऐसे 10 लघु उद्योगों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें आप इस राज्य से शुरू कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। 

आंध्रप्रदेश राज्य अपनी आईटी इंडस्ट्री की साथ साथ कपड़ा, चमड़ा, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, ज्वैलरी आदि उद्योगों के लिए भी जाना जाता है। साथ ही चावल की खेती एवं मछली पालन अधिक होने से यह राज्य इन दोनों व्यवसायों पर भी अधिक निर्भर है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

1. मछली पालन व्यवसाय 

मछली पालन का व्यापार आंध्र प्रदेश में शुरू करना काफी लाभदायक सिद्ध हो सकता है, यहां की ज्यादा आबादी मछली को खाना पसंद करती हैं साथ ही बंगाल के ईस्ट में स्थित होने के कारण ये राज्य मत्स्य उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस कारोबार को शुरू करने के लिए नदी या तालाब का होना बेहद जरूर होता है। फिश फार्मिंग का मतलब मछली को पालकर उसका आकार बढ़ाना एवं उनसे पैदा होने वाली मछलियों को पालना है। इतना ही नहीं इस व्यापार में लगने वाली लागत, प्राप्त होने वाले लाभ की तुलना में बहुत कम होती है। इसलिये निश्चित तौर पर ये एक सफल व्यापार है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

2. नृत्य क्लास

आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में लोग डांस को पूजा की तरह मानते हैं। इनके लिये नृत्य एक खुबसूरत एहसास है, जिससे स्थानीय लोगों की सांसे चलती हैं। अगर आप राज्य में डांसिंग क्लास खोलते हैं, तो काफ़ी लाभ कमा सकते है। हांलाकि, आपके इंस्टीट्यूट में डांस सिखाने के लिए अच्छे शिक्षक होने चाहिये, जो लोगों को क्लासिक नृत्य सीखा पायें। यहां के लोग सामाजिक समारोह में डांस ट्रेनिंग लेते हैं। इस व्सवसाय में बहुत मुनाफ़ा है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

3. मेडिकल स्टोर का व्यवसाय

जो लोग व्यापार सिर्फ़ पैसा कमाने के लिये करना चाहते हैं, उनके लिये मेडिकल स्टोर अच्छा व्यवसाय है। हांलाकि, मेडिकल स्टोर की शुरूआत करने के लिये आपको उसकी पढ़ाई करनी होती है। दवा उद्योग में ज्ञान और अनुभव होने के बाद कोई भी व्यक्ति निवेश के साथ मेडिकल स्टोर व्यवसाय शुरू कर सकता है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

4. सैलून

सैलून बिज़नेस आज कल बहुत ही प्रचलित बिज़नेस है। सैलून का व्यवसाय किसी भी राज्य और शहर के लिए एक सुरक्षित बिज़नेस है, जिससे बंदा हर महीने अच्छी कमाई कर सकता है। अगर आप इस कार्य में माहिर हैं, तो सैलून खोल सकते हैं। इस बिज़नेस को स्टार्ट करने के लिए आपको बहुत सारी मेहनत की आवश्यक्ता है। आजकल लड़के अपने लुक के लिए स्किन टाइप, चेहरे, हेयर कलर आदि करवाते है। इसलिए जब आप इस बिज़नेस को स्टार्ट करते है तो अच्छा चल सकता है। बस आवश्यक्ता होती है तो अपने प्रयासों द्वारा इस मार्केट और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने की और इन्हें बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराने की। आंध्र प्रदेश में इस व्यवसाय को शुरू कर आप लाखों कमा सकते है। 

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

5. कपड़ा व्यवसाय

आंध्र प्रदेश कपास और रेशम पैदा करने के मामले में भारत में दूसरे नंबर पर है। इस वजह से यहां कई कपड़े मीलें स्थापित हैं। अगर आप वहां व्यवसाय करने का सोच रहे है तो कपड़ा व्यवसाय खोल कर लाखों कमा सकते है। कम लागत में आप यहां अधिक माल खरीद कर बेच सकते है। यह व्यवसाय आपके लिए बड़ा फायदेमंद व्यवसाय है। अगर आप आंध्र प्रदेश राज्य में कपड़े का कारोबार शुरू करते हैं, तो आगे चलकर ये काफ़ी लाभदायक साबित होने वाला है। कुशल वर्कर, आधुनिक तकनीक और मजबूत बुनियादी ढांचे ने इसे आंध्र प्रदेश का सबसे अच्छा व्यवसाय बना दिया है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

6. चावल की खेती का व्यवसाय

आम तौर पर आन्ध्र प्रदेश की जलवायु गर्म और नम है। यहां चावल की खेती बहुत अच्छी होती है। आन्ध्र प्रदेश के लोग चावल बहुत खाना पसंद करते है। यहां ज्यादा डिशेस चावल से बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप यहां व्यापार करने का प्लान बनाते हैं, तो आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। राज्य की नदियां , विशेषकर गोदावरी और कृष्णा कृषि के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। लंबे समय तक इनके लाभ आन्ध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तक सीमित थे, जिन्हें सर्वोत्तम सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध है। 

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

7. पर्यटन

आन्ध्र प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं, आन्ध्र प्रदेश को कई धार्मिक तीर्थ केंद्रों का घर भी कहा जाता है। तिरुपति या तिरुमला हिंदुओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ-स्थान है। भगवान वेंकटेश्वर, आलमपुर के ब्रह्मा मंदिर, बोर्रा गुफाएं, बेलम गुफाएं, हार्सली पहा़ड़ी, कनकदुर्गा मंदिर, मल्लिकार्जुन का निवास आदि घूमने लायक जगह है। आंध्र प्रदेश सरकार पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिये नई-नई पहल शुरू करती रहती है, जिसमें इस व्यापार के लिये कई नये अवसर होते हैंं।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

8. आभूषण डिजाइनिंग व्यवसाय

आभूषण महिलाओं की ख़ूबसूरती बढ़ाता हैं। ये व्यापार आंध्र प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है। कहते हैं कि आंध्र प्रदेश कीमती और अर्ध-कीमती जड़ित गहनों का केंद्र है। यहां इस व्यवसाय को स्थापित करना बढ़ा ही फायदेमंद व्यापार है। अगर आप ये जान गये कि वहां के लोग अधिकतर किस तरह गहने पहनना पसंद करते हैं, तो ज़ाहिर तौर गहने के अच्छे डिज़ाइन बना पायेंगे।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

9. भेड़ पालन व्यवसाय

आंध्र प्रदेश में भेड़ पालन व्यवसाय को सब्सिडी और ऋण योजनाओं के साथ राज्य सरकार का पूर्ण समर्थन मिला हुआ है। अगर आप आंध्र प्रदेश में व्यवसाय करने कर सांच रहे है तो ये बड़ा फायदेमंद व्यवसाय है। भेड़ का पालन मांस के साथ-साथ ऊन, खाद, दूध, चमड़ा, जैसे कई उत्पादों के लिए किया जाता है। देश के कई राज्यों में इनकों लेकर योजनाएं भी चल रही हैं जिनका लाभ उठाकर आप भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश की जलवायु भेड़ पालन के लिए काफ़ी अच्छी है। आंध्र प्रदेश में उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के चलते व्यवसाय को बढ़ावा दिया है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

10.  फ़ूड ट्रक व्यवसाय

बदलते दौर में फ़ूड ट्रक व्यवसाय का चलन भारत के अलग-अलग राज्यों में तेज़ी से बढ़ा है। आंध्र प्रदेश में इस व्यवसाय की मांग भी तेजी से बढ़ी है। यहां ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। ज्यादा संख्या में लोग घूमने-फिरने आते हैं। ट्रैवल के दौरान लोग घूमते-फिरते खाते-पीते भी हैं। ये फूड ट्रक एक चलते-फिरते रेस्टोरेंट जैसा होता है, ट्रक में खाने-पीने के अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट भोज्य पदार्थ होते हैं। फ़ूड ट्रक को किसी अच्छे से लोकेशन पर लगा सकते है जहा लोगों की भीड़ रेस्टोरेंट के मुकाबले ज्यादा हो। आपको बतादें प्रोफेशनल पढ़ाई करने वाले युवा भी फूड ट्रक व्यवसाय को अपना रहे है। क्योंकि इसे कम लागत में प्रॉफिटेबल व्यवसाय माना जा रहा है। फूड ट्रक का व्यापार काफी सुरक्षित होने के साथ साथ लाभदायक एवं प्रगतिशील व्यापार है। आंध्र प्रदेश में फ़ूड ट्रक व्यवसाय को शुरू करने से पहले उसकी डिमांड और मार्केट को देखना सबसे महत्वपूर्ण कार्य होगा है। वहीं डिजिटल दौर में फूड ट्रक व्यापार भी ट्रेंडिंग में छाया हुआ है लोग रेस्टोरेंट की वजाय फूड ट्रक पर जाना पसंद करते हैं। भीड़ भाड़ वाली जगहो पर इसकी मांग ज्यादा है।

मुनाफा के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े एवं अपडेटेड रहे व्यापार की हर जानकारी से, Click Here

Previous Post Next Post