सोने-चांदी की कीमत में फिर गिरावट, जानिए आज कितने रुपये हो गया सस्ता

 


Published on 22/06/22 6:43 PM

घरेलू बाजार में आज फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते आज लगातार तीसरे दिन बुधवार यानी 22 जून, 2022 सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज हुई है। आज सोना 150 रुपये सस्ता हुआ है 10 ग्राम सोना आज 50 हजार 764 रुपए में बिक रहा है, जबकि चांदी 694 रुपये सस्ती हुई है। 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 60 हजार 383 रुपये में मिल रही है।

कितने कम हुए सोने-चांदी के दाम?

सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। आज 10 ग्राम सोना 150 रुपये सस्ता हुआ है वहीं चांदी 509 कम हुई है। आपको बतादें कि सर्राफा बाजार में इस कारोबारी हफ्ते के 3 दिनों में ही सोना 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कम हुआ है। वहीं चांदी 694 रुपए सस्ती हुई है। 

जानें कहां कितने हैं सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 500 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 800 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 60 हजार 500 चल रहा है। 

2. कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 500 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 800 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 60 हजार 500 चल रहा है। 

3. बेंगलुरू में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 500 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 800 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 66 हजार चल रहा है। 

4. मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 450 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 760 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 60 हजार 500 चल रहा है। 

5. हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 450 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 760 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 66 हजार चल रहा है। 

7. चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 550 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 860 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 66 हजार चल रहा है। 

8. जयपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 600 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 910 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 60 हजार 500 चल रहा है। 

9. लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 47 हजार 600 रुपये है जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 51 हजार 910 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी का भाव 60 हजार 500 चल रहा है। 


Previous Post Next Post