जुलाई में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट



Published on 21/06/22 4:55 PM

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2022 की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। अगर आप जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करने का प्लान कर रहे हैं तो ये ल‍िस्‍ट जरूर देख ले। इस माह 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन छुट्टियों में राष्ट्रीय छुट्टियों के साथ, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां भी शामिल हैं, जिनमें रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं जुलाई के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक की छुट्टियां रहेगी।

जुलाई 2022 में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 जुलाई– कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

5 जुलाई 2022– मंगलवार को गुरु हरगोबिंद का प्रकाश दिवस के चलते जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेगें।

6 जुलाई 2022– बुधवार को एमएचआईपी दिवस होने के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेगा।

7 जुलाई– खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद रहेगा।

11 जुलाई– ईज-उल-अजा- के दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगे।

13 जुलाई– भानू जयंती पर गंगटोक में बैंक बंद रहेगे।

14 जुलाई– बेन डिएनखलाम पर शिलांग में बैंक बंद रहेगा।

16 जुलाई– हरेला पर देहरादून में बैंक बंद रहेगें।

26 जुलाई– केर पूजा के दिन अगरतला में बैंक बंद

जुलाई महीने 5 रविवार की छुट्टियां

3 जुलाई, 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई एवं 31 जुलाई को रविवार (साप्ताहिक अवकाश) रहेगा।

दूसरा और चौथे शनिवार की छुट्टी

9 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार और 23 जुलाई: महीने का चौथा शनिवार को बैंक की छुटी रहेगी।


Previous Post Next Post