उत्तराखंड के बेस्ट मार्केट, जाने यहां


ऊंचें - ऊंचें पहाड़ों और झरनों की खूबसूरती के बिच बसा हुआ उत्तराखंड अपनी सुंदरता के साथ ही पर्यटन स्थल के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो आप अगर भारत के किसी भी राज्य में जाएँ आपको हर जगह एक अलग सुंदरता देखने को मिलेगी। कोई जगह घूमने के लिए अच्छी है तो कोई जगह मन को शांति देने के लिए। लेकिन उत्तराखंड वह जगह है जहां आपको एडवेंचर के साथ ही कई धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। 

उत्तराखंड की यही सुंदरता यहां के व्यापार को भी बढ़ने में मदद करती है। दूर दूर से आए पर्यटक शॉपिंग करना नहीं भूलते। उत्तराखंड के बाज़ारों में आपको कई अनोखी चीजे देखने को मिल जाएंगी। हस्तनिर्मित प्रोडक्ट्स, गहने, कपडे आपको यहां थोक में मिल जाएंगे। अगर आप भी उत्तराखंड की सेर पर निकले है या निकलने वाले तो यह आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है, क्योकि आज हम आपको रूबरू करवाएंगे उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत बाज़ारों से जो यहां चार चाँद लगा देते है।    

1. पलटन बाजार, देहरादून

स्थान - पलटन बाजार, घंटा घर के नजदीक, देहरादून 

समय - 10 बजे से लेकर देर रात 9 बजे तक

प्रसिद्ध - शादी के कपड़े, शादी का सामान, सर्दी के कपडे

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का पलटन बाजार खरीददारी के लिए लोगो की लोकप्रिय जगह में से एक है। यह बाजार घंटा घर के नजदीक स्थित है। यहां आपको पर्यटकों के साथ ही लोकल लोगों की भी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। इस बाजार में आपको मुख्य तौर पर शादी के कपडे, शादी का अन्य सामान, सर्दी में पहने जाने वाले कपडे के साथ ही महिलाओ के लिए भी वस्त्र मिल जाएंगे।    

2. तिब्बत मार्केट, देहरादून

स्थान - तिब्बत मार्केट, परेड मार्केट के सामने, देहरादून 

समय - सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक, रविवार बंद 

प्रसिद्ध - सर्दी के कपडे, जूते 

देहरादून में सर्दी के कपड़ो के लिए तिब्बत मार्केट फेमस है। आपको बता दे की यह मार्केट तिब्बती समुदाय द्वारा चलाया जाता है। यहां आपको सर्दी के कपड़ो की बहुत साडी वेरायटी देखने को मिल जाएगी। देहरादून आए पर्यटक एक बार तो तिब्बत मार्केट की सेर जरूर करते है। आपको बता दे की तिब्बत मार्केट देहरादून में परेड मार्केट के सामने स्थित है। 

3. बड़ा बाजार, नैनीताल

स्थान - बड़ा बाजार, मिलिट्री क्षेत्र, नैनीताल

प्रसिद्ध - फल, जेम, हस्तशिल्प 

नैनीताल का बड़ा बाजार मुख्य तौर से यहां के फलो और जेम के लिए फेमस है। आपको यहां कई तादाद में तरह तरह के फल मिल जाएंगे। साथ ही इस बाजार में आपको अनूठी मोमबत्तियां और बेंत से बनी छड़ी मिल जाएगी। आपको इस बाजार में घर के लिए डेकोरेटिव आइटम्स भी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। 

4. माल रोड, मसूरी

प्रसिद्ध - हस्तशिल्प

मसूरी का माल रोड शॉपिंग के लिए बहुत सुन्दर जगह है। आपको यहां हाथो से बनी वस्तुए मिल जाएंगी। यह पर्यटकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।  

5. पॉटरी मार्केट, देहरादून

स्थान - खुड़बुड़ा मोहल्ला स्थित, पॉटरी मार्केट, देहरादून 

प्रसिद्ध - मिट्टी से बनी वस्तुए 

मिट्टी के बर्तन या घर के सामान में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए देहरादून का पॉटरी मार्केट बेस्ट चॉइस है। आपको यहां मिट्टी से बने बर्तन के साथ ही घर की सजावट के लिए अनगिनत वस्तुए मिल जाएंगी। 

6. त्रिवेणी घाट मार्केट, ऋषिकेश

स्थान - त्रिवेणी घाट के पास,  ऋषिकेश

प्रसिद्ध - धार्मिक कलाकृतियां और पूजा की वस्तुए 

त्रिवेणी घाट मार्केट ऋषिकेश का सबसे खुशनुमा मार्केट है, जहां हर समय ख़रीददरियों की भीड़ जमा रहती है। धार्मिक स्थल होने के चलते आपको यहां धार्मिक कलाकृतियां और पूजा की वस्तुए भरी मात्रा में आसानी से मिल जाएंगी। वही होलसेल और रिटेल के सामान के लिए यह एक अच्छी जगह है। 

Previous Post Next Post