ये हैं गोवा के शानदार मार्केट्स, जानिए


गोवा एक ऐसा एकमात्र डेस्टिनेशन है जिसका नाम लेते ही दिल को छु जाने वाला समुद्र तट हमारी आँखों के सामने आ जाता हैं। गोवा जाना लगभग हर किसी का सपना होता है। पर्यटकों की यह पसंदीदा जगह है और दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। आपको बता दें, गोवा अपने बीचेस, सुंदर और प्राचीन किले, शानदार रिजॉर्ट, लेट नाइट पार्टी, नाइट बाजार, शॉपिंग आदि के लिए काफी फेमस है। गोवा आर्थिक रूप से मजबूत होने के कारण यहां के बाजार भी विकसित है। जो देश विदेश में प्रसिद्ध है। आप इन बाजारों से सस्ती दर पर खरीददारी कर सकते है। आइए आज इस आर्टिकल के माध्यम से गोवा के टॉप बाजारों के बारे में जानें।

1. अंजुना बीच पिस्सू मार्केट

अंजुना पिस्सू बाजार गोवा के खूबसूरत बाजारों में से एक हैं। यह मार्केट हैंडीक्राफ्ट, फुटवियर, वॉल हैंगिंग, मसाले झूला और बेहतरीन कपड़ो के लिए जाना जाता है। आपको बतादें कि अंजुना पिस्सू बाजार साप्ताहिक रूप से लगता हैं। ये बुधवार के दिन सुबह 8:00 बजे से शाम के 6 बजे तक लगता हैं।

स्थान : सेंट माइकल्स वड्डो साउथ, अंजुना, गोवा

समय : सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक, हर बुधवार

2. कलंगुट स्क्वायर मार्केट गोवा

कलंगुट स्क्वायर मार्केट (Calangute Saturday Market) उत्तरी गोवा में स्थित है। आपको बतादें कि ये समुंदर के किनारे लगता है। यहां पर कश्मीरी और तिब्बती स्टालों से रत्न, हस्तशिल्प, स्मृति चिन्ह और ट्रिंकेट आदि सस्ती दर में मिलते हैं।

स्थान : कलंगुट बीच

समय : सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक

3. बागा बाजार

बागा बाजार आभूषण, ताज़े काढ़े की कॉफी, पोर्क, टैरो कार्ड रीडर और ट्रिंकेट के लिए फेमस है। यह बाजार हर शनिवार शाम के 6:00 बजे के बाद लगने लगता हैं।

स्थान : बागा रोड, गोवा

समय : शाम 6 बजे से देर रात तक, हर शनिवार 

4. मापुसा में फ्राइडे बाजार

यह बाजार सप्ताह शुक्रवार के दिन लगता हैं। मार्केट में हस्तकला और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के साथ-साथ वस्तु सामग्री में फ्रूट्स, वेजिटेबल्स, बेकरी आइटम्स जैसी विभिन्न दैनिक जरूरत की चीजें आप ले सकते हैं।

5. तिब्बती मार्केट बागा रोड पर

तिब्बती मार्केट गोवा के बागा रोड पर लगने वाला एक शानदार बाजार हैं। आपको बतादें कि यह बाजार अक्टूबर से मई के महीने के दौरान लगता हैं।

6. अरपोरा नाइट मार्केट

यह गोवा में कपड़ों की खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अरपोरा सैटरडे नाइट मार्केट को लगता है। यहां से आप आभूषण, डिजाइन किए कपड़े, बैग, फल, सब्जियां, मसाले, घर के सजावट के सामान की खरीददारी कर सकते है।

स्थान : अरपोरा, गोवा

समय : शाम 6 बजे से देर रात तक, हर शनिवार

7. पंजिम म्युनिसिपल मार्केट

आप यहां किराने का सामान, सब्जियां, फल, अल्कोहल, काजू, लोकल हैंडीक्राफ्ट्स, गोवा के बेहतरीन मसाले, फर्नीचर, घर की सजावट का सामान और बहुत कुछ खरीद सकते हैं।

स्थान : पणजी, गोवा

समय : सुबह 7:30 बजे से देर शाम तक

Previous Post Next Post