पटना के बेस्ट खरीदारी स्थल, जाने यहां


विविध संस्कृति और परंपरा के साथ एक समृद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में विकसित बिहार भारत का एक और खूबसूरत राज्य है। यहां कई ऐसे आकर्षक पर्यटन स्थल है जिनके कारण बिहार टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। जैसे की भारत का सबसे पुराना विश्वविद्यालय, नालंदा बिहार की सुंदरता और पर्यटन में चार चाँद लगता है। बिहार में ऐसे कई और भी ऐतिहासिक स्मारक स्थित जो किसी महान इतिहास से जुड़े हुए है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की यह एक ऐसा राज्य है जिसने हमे दो अद्भुत धर्मो का परिचय करवाया है, बौद्ध धर्म और जैन धर्म। इसी कारण आपको इस राज्य में कई बौद्ध तीर्थस्थल भी देखने को मिल जाएंगे। 

अगर आंकलन किया जाए तो जिस राज्य में पर्यटकों की संख्या होती है वहां पर व्यापार में भी वृद्धि होनी तय है। बिहार में भी पर्यटकों की बढ़ती संख्या से व्यापार को बढ़ावा मिलता है साथ ही आपको बता दे की यह राज्य लघु व्यवसाय का बड़ा उत्पादक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना में आपको व्यापार और निजी इस्तेमाल के लिए कई ऐसे बाजार मिल जाएंगे जहां से आप सस्ते दामों में सामान की खरीददारी कर सकते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आइए जानते है पटना के बेस्ट खरीदारी स्थल के बारे में। 

1. पटना मार्केट 

स्थान - अशोक राजपथ रोड, पटना

समय - सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक, रविवार को बंद

प्रसिद्ध - हस्तशिल्प, कपड़े

पटना मार्केट शहर का सबसे फेमस ही नहीं बल्कि काफी पुराना मार्केट भी है। यहां आपको ग्राहकों की भीड़ नजर आएगी। यहां आपको कपड़े, आभूषण और सौंदर्य प्रसाधन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान तक जरूरत जरुरत की हर चीज मिल जाएगी। साथ ही यहां आपको प्रसिद्ध  हस्तशिल्प और स्मृति चिन्ह का संग्रह मिलेगा जोकि सदियों पुरानी शिल्प कौशल को दर्शाता है। 

2. खेतान मार्केट 

स्थान - बिड़ला मंदिर रोड, पटना

समय - सुबह 11 बजे से रात 9:30 बजे तक, रविवार को बंद

प्रसिद्ध - शादी की पोशाक

पटना के गांधी मैदान के पास स्थित खेतान मार्केट शहर का एक बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, जो आपको थोक मूल्य पर कपडे, जूते, आभूषण, घरेलू सामान उपलब्ध करवाता हैं। यहां आपको मुख्य तौर पर महिलाओ के परिधान के साथ ही शादी के कपडे भी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। 

3. मौर्य लोक 

स्थान - फ्रेजर रोड एरिया, पटना

समय - सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक

प्रसिद्ध - ब्रांडेड कपड़े और जूते

पटना का मौर्य लोक खरीददारों के लिए एक सुन्दर स्थान है। यहां पर आपको ब्रांडेड कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन, सामान और कई तरह के उत्पाद मिल जाएगें। आम तौर पर यहां कॉलेज के विद्यार्थियों की भीड़ जमा मिलती है। साथ ही आपको यहां के आस पास की दुकानों में लकड़ी के फर्नीचर, ऊनी सामानों के साथ ही हस्तशिल्प की वस्तुए भी मिल जाएंगी। 

4. हाथवा मार्केट

स्थान - बकरगंज, पटना

समय - सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक, रविवार को बंद

प्रसिद्ध - महिलाओं के परिधान

हाथवा बाजार मुख्य रूप से महिलाओं के परिधान के लिए फेमस है। महिलाएं यहां से इंडियन और वेस्टर्न स्टाइल के कपड़ों की खरीदारी आसानी से कर सकती हैं। वहीँ इस बाजार में आपको विभिन्न शैलियों और डिजाइनों में फैशनेबल जूते और आभूषण भी मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको आमतौर पर भीड़ देखने को मिलेगी। 

5. पुरानी किताबों का बाजार

स्थान - गांधी मैदान, पटना 

प्रसिद्ध - पुरानी और सस्ती किताबो के लिए 

बुक लवर्स के लिए यह एक बहुत अच्छी जगह है। आपको यहां सस्ते दामों में सेकंड हैंड बुक्स मिल जाएंगी। यहां आपको दुर्लभ क्लासिक्स से लेकर आधुनिक बेस्टसेलर तक, सभी तरह की किताबे उपलब्ध मिलेंगी। 

Previous Post Next Post