गोवा राज्य में शुरू किए जाने वाले बिजनेस


गोवा दक्षिण–पश्चिम समुद्री तट पर बसा भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा और जनसंख्या की दृष्टि से चौथा सबसे छोटा राज्य है। इस राज्य पर पुर्तगालियों ने लगभग 450 सालों तक शासन किया और 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। गोवा अपने समुद्री तटों और अपनी बसावट की वजह से सारी दुनिया में फेमस है। जिस कारण से देश–विदेश से लोग यहां घूमने और अच्छा समय  व्यतीत करने के लिए आते हैं। 

आज पर्यटन गोवा राज्य की मुख्य आय का स्त्रोत है। इसके अलावा काजू की खेती और पर्यटन से संबंधित व्यवसाय भी इस राज्य की पहचान है। आज इस आर्टिकल में गोवा में शुरू किए जाने वाले ऐसे लघु व्यवसायों का जिक्र किया गया है, जिनको कम लागत में शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। आइए इन व्यवसायों के बारे में जानें!

1. टू विल्हर रेंटल बिजनेस

गोवा की सड़कों पर घूमने के लिए 2-व्हीलर लेने से बेहतर कोई तरीका नहीं है! इसलिए गोवा में टू विल्हर रेंटल बिजनेस की भारी डिमांड है। आप इस बिजनेस को शुरू कर अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त कर सकते है।

2. फिश फॉर्मिग

गोवा सरकार फिश फॉर्मिग को प्रमोट करने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। इस राज्य में पानी की कोई कमी नहीं है यहां पर मछली पालन का काम आसानी से किया जा सकता है। यहां की मछलियों की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अधिक डिमांड है। 

3. नाश्ते की शॉप

गोवा में विदेशी पर्यटक फास्ट फूड खाना काफी पसंद करते हैं। आप गोवा में इस व्यवसाय को शुरू कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है। फास्ट फूड के मेनू में पानी पूरी, चाट, चाउमिन, बर्गर इत्यादि शामिल कर सकते हैं। इसे आप कम लागत में शुरू कर सकते है। 

4. फोटोग्राफी का बिजनेस

आज के समय में फोटो खिचवाना एक फैशन बन है। विदेशी पर्यटक गोवा की यादे फिर से कभी ताजा करने के लिए फोटो खिचवाना पसंद करते है। अगर आपको फोटोग्राफी करने का शौक है तो आप इस व्यवसाय को शुरू कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है। 

5. योगा क्लासेस

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे शरीर को स्वस्थ तथा फिट बनाने के लिए योगा बहुत जरूरी हो गया है। लोगो की एक महत्वपूर्ण आदत बनती जा रही है। योग शरीर के लिए बहुत फायदेंमंद है। टेंशन और कुछ बीमारियों को ठिक करने के लिए भी ज्यादा लोग योगा करना पसंद करते है। योग करने के लिए  गोवा सरकार द्वारा भी नए-नए अभियान तथा मिशन चलाए जा रहे हैं। प्रदूषण और थकाऊ जीवन शैली में आज विश्व में योगा क्लास और योगा सेक्टर को अधिक महत्व दिया जाता है। अगर गोवा में रहकर कोई बिजनेस करने की सोच रहे है और योगा के सेक्टर में अच्छा ज्ञान है तो आप भी योगा क्लास शुरू कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है।  




Previous Post Next Post