अरुणाचल प्रदेश के फेमस होलसेल बाजार


भारत का अरुणाचल प्रदेश खूबसूरती के साथ ही बेहतरीन टूरिस्ट अट्रैक्शन्स के लिए जाना जाता है। इस राज्य में अनेको जातियों का मिलान देखने को मिलेगा, जोकि अरुणाचल की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। अगर कहें तो अरुणाचल प्रदेश खूबसूरती का एक बड़ा भंडार है। अरुणाचल प्रदेश की एक जीवंत शिल्प परंपरा है और यहाँ की प्रत्येक जनजाति शिल्पकारी में काफी उत्कृष्ट होती है। यहां की हस्तनिर्मित चीजे काफी अद्भुत और सुन्दर होती है। 

अरुणाचल भारत के पर्यटन के साथ साथ ही व्यापार को भी बहुत हद तक बढ़ावा देता है। आपको बता दे की अरुणाचल बनाई जाने वाली हस्तशिल्प वस्तुओ का बाजार में बहुत सराहा जाता है। अरुणाचल प्रदेश के बाज़ारो में आपको हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ ही कई और चीजे देखने को मिल जाएंगी, जो व्यापार की दृष्टि के साथ ही आपके निजी इस्तेमाल में भी काम आ सकती है। इस लेख के माध्यम से आज हम अरुणाचल प्रदेश के कुछ प्रमुख बाज़ारों के बारे में जानकारी जुटाएंगे। 

1. तवांग मार्केट 

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी छोर पर स्थित तवांग काफी सार्ड इलाका है, जिसके चलते यहां आपको सर्दी के लिए तरह तरह के कपडे मिल जाएगे। सर्दी के कपडे यहां आपको साल भर देखने को मिल जाएंगे। तवांग में मुख्य रूप से तीन फेमस मार्केट है, ओल्ड, न्यू और नेहरू जहां आपको कम दामों में आपके जरुरत की हर चीज आसानी से मिल जाएगी। साथ ही यहां आपको हस्तनिर्मित वस्तुओ की भी भरमार मिलेगी। 

2. क्राफ्ट सेन्टर एण्ड इम्पोरियम ईटानगर

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर का क्राफ्ट सेन्टर एण्ड इम्पोरियम घूमने के लिए एक दिलचस्प आकर्षण का केंद्र है। यह जगह अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को उजागर करने के लिए फेमस मानी जाती है। पर्यटक यहां पर स्थानीय कलाकृतियों के अनूठे संग्रह का अनुभव कर सकते है। आपको यहां खास तौर पर पारंपरिक बेंत और बांस के उत्पाद, प्राचीन स्थानीय कहानियों को चित्रित करती हुई दीवार पेंटिंग के साथ ही प्राकृतिक सब्जियों और हर्बल डाई यार्न से बने पारंपरिक परिधानों का सग्रह मिल जाएगा। 

3. बोमडिला बाजार

बोमडिला बाजार एक ऐसी जगह है जहां आपको सारा सामान एक स्थान पर मिल सकता है। खरीदारियों के लिए यह काफी बड़ी और फायदेमंद जगह है। यहां पर्यटकों के लिए रेस्टोरेंट की व्यवस्थाए भी की गई है। इस मार्केट में आपको फल सब्जी से लेकर ऊनि वस्त्रो का भंडार देखने को मिल जाएगा। 

4. चाइना स्टोर

अरुणचल के न्यू पेलिन शहर का चाइना स्टोर काफी फेमस है। चीन के चोबा बॉर्डर के रिमोट एरिया में स्थित चाइना बाजार में आपको सस्ती दरों पर आपकी जरुरत का हर सामान मिल जाएगा। 

Previous Post Next Post