इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो आ सकता है विभाग से नोटिस


जैसा की आप सभी जानते है हर साल लोगों को अपनी आय पर टैक्स का भुगतान करना होता है। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2021-22 या असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म नोटिफाई कर दिए हैं। इस साल वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई, 2022 है। ITR भरते समय अपनी इनकम की सही जानकारी देना जरूरी होती है वरना इनकम टैक्स विभाग आपको नोटिस जारी कर सकता है। चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते है रिटर्न भरते समय किन बातों का रखना होगा ध्यान।

रिटर्न भरते समय ये बातें रखें ध्यान

1. सही ITR फॉर्म चुनें

आयकर विभाग ने अलग अलग आय पर ITR फॉर्म निर्धारित किए हैं। आपको अपनी आय के आधार पर अपना ITR फॉर्म चुनना होगा। अगर आप ऐसा नही करते है तो आयकर विभाग आपका ITR फॉर्म रिजेक्ट कर देगा। 

2. अपनी इनकम की सही जानकारी दें

आयकर विभाग को अपनी इनकम की सही जानकारी उपलब्ध करवानी होगी, अन्यथा आपके लिए भारी पड़ सकता है। आपको विभाग की ओर से नोटिस आ जाएगा।

3. भरे हुए फॉर्म को एक बार जांच लें

आप ITR फॉर्म को भरने के बाद एक बार सत्यापित जरूर करें। अगर कुछ गलती हुई होगी तो उसका समाधान आप पहले कर पाएंगे अन्यथा विभाग के पास चला गया तो आपके फार्म को रिजेक्ट किया जा सकता है।

4. रिटर्न भरने से पहले करें बकाया भुगतान

ब्याज से बचने के लिए, आयकर रिटर्न दाखिल करने से पहले बकाया आयकर का भुगतान करना चाहिए। आपको बता दें कि करदाता को आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा का पालन करना चाहिए। अन्यथा अधिक ब्याज भरना पड़ सकता है। 

5. प्रॉपर्टी की सही जानकारी 

आईटीआर भरते वक्त अपनी प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी छुपाएं नहीं अन्यथा आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी टैक्सेबल है तो उसकी जानकारी आईटीआर में देनी होगी।

6. इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

आयकर रिटर्न दाखिल करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, इंवेस्टमेंट प्रूफ डिटेल्स आदि।

7. रिटर्न भरने की आखिरी तारीख

आपको रिटर्न भरने की आखिरी तारीख का हमेशा ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको भारी पेलेन्टी देनी पड़ सकती है।

 

Previous Post Next Post