असम में कौन-कौन से बिज़नेस शुरू कर सकते है? जानें यहां


भारत का खूबसूरत राज्य असम दुनियाभर में चाय की खेती के लिए जाना जाता है। दिसपुर असम की राजधानी है और यहां का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है। सौंदर्य और सम्पदा से भरपूर असम में ऐसे कई टूरिस्ट डेस्टिनेशंस हैं, जिन्हें देखने के लिए देश और विदेश से लोग आते है। आपको बतादें कि आज असम में कई नए बिज़नेस फल-फूल रहे हैं, जी हां राज्य आज निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। अगर आप भी असम में अपना बिजनेस करने का सोच रहे है तो, यह सही समय है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से असम राज्य में कौनसे बिजनेस को शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है? इस के बारे में जानें!

1. चाय का बिजनेस

चाय से जुड़े बिजनेस की हमारे देश में काफी अधिक मांग है। क्योंकि यहां के लागों की सुबह चाय के बिना नहीं होती है। लोगो ने चाय को आलस्य और थकान को मिटाने का माध्यम बना दिया है। असम में अगर आप इस डिमांड वाले बिजनेस को शुरू करने का सोच रहे है तो आपके लिए काफी अच्छा विकल्प है। आपको बतादें कि असम अपने चाय उत्पादन के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। 

अकेले असम दुनिया भर में कुल चाय उत्पादन का 1/7 योगदान देता है। आप असम में रह कर इस बिजनेस को शुरू करते है तो कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते है। यहां पर चाय बागान और कई फ्रैक्ट्री है जहां से आप सस्ती दर पर होलसेल चाय खरीद कर बेच सकते है, साथ ही आप दुसरे राज्यों में भी इसकी सप्लाई का काम भी कर सकते है। 

2. योगा क्लासेस

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे शरीर को स्वस्थ तथा फिट बनाने के लिए योगा बहुत जरूरी हो गया है। लोगो की एक महत्वपूर्ण आदत बनती जा रही है। योग शरीर के लिए बहुत फायदेंमंद है। टेंशन और कुछ बीमारियों को ठिक करने के लिए भी ज्यादा लोग योगा करना पसंद करते है। योग करने के लिए हमारे देश की सरकार द्वारा भी नए-नए अभियान तथा मिशन चलाए जा रहे हैं। 

प्रदूषण और थकाऊ जीवन शैली में आज विश्व में योगा क्लास और योगा सेक्टर को अधिक महत्व दिया जाता है। अगर असम में रहकर कोई बिजनेस करने की सोच रहे है और योगा के सेक्टर में अच्छा ज्ञान है तो आप भी योगा क्लास शुरू कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है। 

3. बेकरी का बिजनेस

बेकरी एक पॉपुलर फूड सर्विस है भारतीय शहरों और कस्बों में लगभग हर गली में एक बेकरी की दुकान है। इस व्यवसाय में विभिन्न टैक्नोलॉजी और मशीनरी द्वारा विभिन्न प्रकार के केक, पेस्ट्री, कुकीज़ और अन्य व्यंजन बनाए जाते है। वर्तमान में बेकरी के फ़ूड की मांग तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रहा है। असम में आप इस व्यवसाय को शुरू कर अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है। 

4. मोबाइल शॉप व्यवसाय

मोबाइल सभी लोगों के लिए एक आम जरूरत बन चुका है। शहरों और गांवों में मोबाइल की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब हर व्यक्ति के पास मोबाइल हैं ऐसे में अब हर व्यक्ति किसी न किसी वजह से मोबाइल की दुकान पर जाता है कभी नया मोबाइल खरीदने और कभी पुराने मोबाइल को ठीक करानें। हर कोई अब स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है। मोबाइल फोन के बिजनेस को आप बहुत ही कम लागत में शुरू कर सकते हो। वहीं अगर आप असम में रहते हो तो आपके लिये ये बिजनेस और भी आसान हैं। आप इस व्यवसाय को शुरू कर अच्छा मुनाफा प्राप्त का सकते है। 

5.किराना की दुकान

रोजमर्रा एवं किचन में काम आने वाली लगभग सारी वस्तुओं की खरीददारी किराना स्टोर से ही की जाती है। बाजार में आपको सबसे ज्यादा दिखने वाली दुकानों में किराना स्टोर सबसे अधिक दिखाई देते है। असम में बिजनेस करने का मन बना लिया है तो किराना बिजनेस कम लागत में शुरू करने का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस व्यवसाय को आप आसानी से शुरू कर सकते है। इसकी मांग बाजार में सबसे ज्यादा होती है।  

6. नाश्ते की शॉप

कुछ लोग अपने व्यस्त जीवन के चलते घर पर नाश्ता नहीं बना पाते है और बाहर किसी नाश्ते की शॉप पर जाकर समोसे, जलेबी फफड़ा, कचोरी पोहा वडापाव आदि मनपसंद नाश्ता कर लेते हैं। भारत के लोग घर से ज्यादा बाहर नाश्ता ​करना भी ज्यादा पसंद करते है। इसका व्यवसाय गांव हो या शहर हर जगह तेजी से फैला है। आप असम में इस व्यवसाय को शुरू कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है। इसे आप कम लागत में शुरू कर सकते है। 

7.शिक्षा और प्रशिक्षण

असम में अच्छी शिक्षा और प्रशिक्षण की अधिक डिमांड है। अगर आप किसी भी विषय का शिक्षण, प्रवेश परीक्षा और अन्य चीजों के लिए युवाओं को तैयार कर सकते हैं, तो यह आपके लिए बिज़नेस शुरू करने का शानदार अवसर होगा। इस बिजनेस को कम इंवेस्टमेंट में शुरू कर सकते है।

Previous Post Next Post